सरधना। तहसील सरधना के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर समस्या सुनते अधिकारी। संवाद
सरधना। तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 60 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से महज पांच शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। अधिकतर शिकायतें राजस्व, चकबंदी, पैमाइश और विद्युत विभाग से संबंधित रहीं।
अध्यक्षता कर रहे एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्राप्त शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाधान दिवस के प्रति लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने स्वयं कई शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनसमस्याओं का स्थल पर समाधान करना है, न कि उन्हें लंबित रखना।