मेरठ। देहलीगेट पुलिस ने सोमवार को एक तमंचा व एक कारतूस और नशे की 120 गोलियों के साथ आंबेडकर नगर माधवपुरम निवासी प्रिंस जाटव को गिरफ्तार किया। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी को टाउन हॉल रोड के अंदर बनी बिल्डिंग के पास से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद