फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध: धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता, बोले- शहीद स्मारक में प्रधानमंत्री मोदी का चित्र लगाना... शहीदों का अपमान

Sun, 02 Jan 2022 06:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में शहीद स्मारक में पीएम मोदी के चित्र लगाने का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि शहीद स्मारक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र लगाना शहीदों का अपमान है।
विज्ञापन
शहीद स्मारक में धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शहीद स्मारक पर लगाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर धरने पर बैठ गए हैं। सपा के जिलाध्यक्ष राज्यपाल चौधरी का कहना है कि जब तक शहीद स्मारक से प्रधानमंत्री का चित्र नहीं हट जाएगा तब तक वे यही धरना देते रहेंगे। राजपाल सिंह ने शहीद स्मारक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र लगाए जाने को शहीदों का अपमान बताया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


पीएम जनता के पैसे का कर रहे हैं दुरुपयोग : राज्यपाल चौधरी
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राज्यपाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री सलावा में खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास कार्यक्रम के नाम पर भाजपा की रैली कर रहे हैं। जिसमें जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकत्री राशन डीलर और सरकारी कर्मचारियों को दबाव देकर भीड़ बुलाई गई है। 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
विज्ञापन

 
जिलाध्यक्ष ने यह बात रविवार को जेल रोड स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित गठबंधन के सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सभी दलों के जिलाध्यक्ष और जिम्मेदार पदाधिकारियों ने संकल्प लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो

पूर्व जिला पंचायत सदस्य को घर पर किया पुलिस ने नजरबंद, दी थी आत्मदाह की चेतावनी
मोदीपुरम की मेरठ वन कॉलोनी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुसेड़ी और उनके पति योगेंद्र कुसेड़ी को घर पर ही पल्लवपुरम पुलिस ने नजर बंद कर दिया। सुनीता कुसेड़ी का जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी से पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा था, जिसका समझौता दो दिन पहले भाजपा विधायक जितेंद्र सतवई ने करा दिया था। दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था लेकिन पुलिस ने फिर भी पति-पत्नी को घर पर ही नजर बंद कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें