फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: जहरीले पदार्थ का सेवन कर पहुंची महिला, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, मचा हड़कंप

Thu, 07 Apr 2022 05:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार को एक महिला ने थाना परिसर में संदिग्ध परिस्थित में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
Bhopal: जहर खाकर ऑफिस पहुंचा ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़गांव थाना क्षेत्र गांव शिमलाना में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, फिर सूचना देने के लिए थाने पहुंच गई। महिला की हालत को देखकर पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव शिमलाना निवासी 42 वर्षीय सुमन पत्नी सतीश ने गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में महिला ने खुद थाने पहुंचकर जहर खाने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: शामली में पकड़ी गई एके-47 से करनी थी प्रोफेसर राजबीर की हत्या, पकड़े गए कुख्यात ने उगला पूरा सच
विज्ञापन


जहर के सेवन से महिला की हालत बिगड़ती देखकर पुलिस में खलबली मच गई। आनन फानन में पुलिस ने महिला को नानौता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद से पुलिस पति को गिरफ्तार करने की दबिश दे रही है। बताया जा रहा कि मृतका ने गृह क्लेश में यह कदम उठाया है। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र गौतम का कहना है कि महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें