फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: रास्ते के विवाद पर बात पर भिड़े दो पक्ष, ग्रामीण की मौत, पांच घायल

Mon, 03 Oct 2022 01:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में सरसावा थानाक्षेत्र में गांव बीदपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक जा पहुंची और जमकर संघर्ष हुआ। झगड़े में एक ग्रामीण की मौत हुई है जबकि पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी सहारनपुर, डॉ. विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरसावा थाना क्षेत्र के गांव बीदपुर में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में ग्रामीण शराफत (62) पुत्र खुर्शीद की मौत हो गई। दोनों ओर से पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीदपुर गांव निवासी मांगेराम ने खेत में ही झोपड़ी बना रखी है। गांव निवासी शराफत सोमवार सुबह अपने खेत पर जा रहा था। इस दौरान मांगेराम पक्ष के लोग झोपड़ी के बाहर रास्ते पर बैठे थे। रास्ता छोड़ने को लेकर शराफत की उनसे कहा सुनी हो गई। जिस पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में शराफत की मौत हो गई। झगड़े में दोनों ओर से पांच लोग घायल बताए गए हैं। एसएसपी ने भी मौका मुआयना किया।

यह भी पढ़ें: Deepak Murder Case: सातवें दिन मिला दीपक का कटा सिर, फहमीद नट गिरफ्तार, पूछताछ में खोले हत्या के बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई है। जिसमें एक व्यक्ति शराफत की मौत हो गई। मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया। दोनों ओर से पांच लोगों की चिकित्सकीय जांच कराई गई है।

 

एसएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है फिर भी पुलिस फोर्स लगाई गई है। मृतक पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें