फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दलित युवती से रातभर दरिंदगी, किशोरी से गैंगरेप, हालत देख उड़े परिजनों के होश

Mon, 27 Aug 2018 09:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दो रेप की घटनाएं सामने आई है। जहां दलित युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने रातभर दुष्कर्म किया। तो वहीं एक किशोरी से रातभर गैंगरेप किया गया। पीड़िता फटे कपड़ों में घर पहुंची तो युवती को देख परिजन सन्न रह गए। वहीं दरिंदे किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


सहारनपुर में बड़गांव के खेत में चारा लेने गई दलित युवती को गन्ने के खेत में खींच कर उसे रातभर बंधक बनाते हुए दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती के कपड़े तक फाड़ डाले। पीड़िता फटे कपड़ों में ही जैसे तैसे कर घर पहुंची तो परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने भी इस मामले में लीपापोती की कोशिश करते हुए पहले मामला छेड़छाड़ में दर्ज किया, लेकिन मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई तो आनन फानन में मामला दुष्कर्म में दर्ज किया गया।
  
रविवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित युवती रक्षा बंधन का त्योहार मनाकर जंगल में चारा लेने गई थी। आरोप है कि जंगल में उसे गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक आरिफ पुत्र आदिल ने जबरदस्ती गन्ने के खेत में खींच लिया। सारी रात बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां तक कि युवक ने उसके कपड़े तक फाड़ डाले। सुबह होने पर युवक उसे बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह युवती फटे हुए कपड़ों के साथ अर्धनग्न अवस्था में घर पहुंची। इस हालत में युवती को देखकर परिजन सन्न रह गए। घर में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


वहीं पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने इस गंभीर मामले में लीपापोती करते हुए मामला छेड़छाड़ में दर्ज किया। लेकिन मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इसे दुष्कर्म की धाराओं में दर्ज किया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी फरार है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

वहीं बड़गांव थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में दादी के घर सोने के लिए जाते समय किशोरी का तीन युवकों ने रास्ते से अपहरण कर लिया और खेत में ले जाकर रातभर उसके साथ गैंगरेप किया। सोमवार सुबह किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।

बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने थाना पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की रविवार की रात लगभग दस बजे घर से पड़ोस में रहने वाली अपनी दादी के घर सोने के लिए जा रही थी। उसी समय इसी गांव के मंसूर पुत्र शान इलाही, सावेज पुत्र असलम तथा जाकिर निवासी गांव हर्रा खिवाई सरूरपुर मेरठ ने किशोरी का रास्ते से अपहरण कर लिया। 

आरोप है कि खेत में ले जाकर तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवकों की हैवानियत पूरी रात चलती रही। सोमवार सुबह पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची तो परिवार के लोगों के पैरों तले की जमीन ही खिसक गई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें