फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मेरठ: दो पक्षों में भारी संघर्ष, खूब चले धारदार हथियार, एक की मौत-कई गंभीर, फोर्स तैनात

Mon, 27 Aug 2018 09:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
मेरठ में दो पक्षों में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के थाना सरधना क्षेत्र में उधार रुपए के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में भारी संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इस विवाद में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।



बता दें कि पुलिस चौकी बस स्टैंड से चंद कदम की दूरी पर मोहल्ला पीरजादगान में सोमवार रात करीब आठ बजे उधार के रुपए के लेनदेन को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले, जिसमें छुरे व तलवारें भी चलीं। संघर्ष में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गये। जिसमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। 

वहीं सीएचसी पर लोगों हंगामा करने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ दिया। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ ही पीएससी तैनात की गई हैं। कोतवाली पुलिस के साथ अन्य कई थानों की फोर्स को तैनात किया गया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस संघर्ष में 28 वर्षीय यामीन पुत्र जमशैद की मौके पर ही मौत हो गई। मामला रुपए के लेनदेन को लेकर दोनों पक्ष के लोग सोमवार की रात्रि करीब आठ बजे सामने-सामने आ गये। इनाम पुत्र मेहरबान कुरैशी से एक वर्ष पूर्व मोहसीन पुत्र खुर्शीद ने एक लाख रुपए उधार के रूप में लिये थे। रुपए वापस नहीं देने पर इनाम पक्ष तकादा कर रहा था। बताया गया है कि मोहसीन पुत्र खुर्शीद अलवी पक्ष ने सोमवार को रुपए देने का वायदा किया था। देर शाम तक रुपए वापस नहीं लौटाने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इस विवाद में चाकू-छूरे व तलवारें चली और इस दौरान वहां पर अफरातफरी मच गई और कई लोगों ने तो निकट धार्मिक स्थल में छिपकर जान बचाई। गंभीर रूप से घायलों को सीएचसी भिजवाया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें