पुलिस ने यहां यूपी की सीमा में खनन कराकर रॉयल्टी वसूल रहे 8 लोगों को हिरासत में ले लिया। एसडीएम ने बताया, कि हिरासत में लिए गए लोगों ने पूछताछ में अवैध खनन करा रहे माफियाओं के नाम का खुलासा किया है।
हिरासत में लिए गए लोगों समेत 17 माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें दो थाना थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव लोदीबांस एवं एक कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव नानौली का रहने वाले हैं, जो हरियाणा के खनन माफियाओं से मिले हैं।
इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने हिरासत में लिए गए विनय यादव पुत्र सूर्यभान यादव, योगेश पुत्र विनोद निवासी जगाधरी, इकबाल पुत्र सतीश थाना बहादुरगढ़ जिला झज्जर, अंकित पुत्र सुभाष निवासी गांव कोहली वाला थाना खिजराबाद, संजीव कुमार पुत्र वेद सिंह निवासी गांव चुहड़पुर कलां, हरजिंदर सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी मोहल्ला खेड़ा छछरौली, प्रभजोत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, छछरौली शामिल हैं।
इनके अतिरिक्त ओम सिंह पुत्र बाबूराम निवासी गांव कोहली वाला खिजराबाद व फरार माफियाओं गुलशन निवासी इस्माइलपुर, तेजवीर पुंडीर निवासी जगाधरी, योगेश व रमेश निवासी डिगरीवाला खिजराबाद, पुष्पेंद्र, इमरान व प्रीतम निवासी देवधर सभी हरियाणा तथा फरमूद उर्फ भूरा व फरहान पुत्रगण फारुख निवासी गांव लोदिबांस थाना मिर्जापुर ईश्वर पाल पुत्र प्रेमचंद निवासी गांव नानौली कोतवाली बेहट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।