फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मंत्री सुरेश राणा ने किया भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर-ट्रॉली का शुभारंभ, आगामी चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

Mon, 29 Nov 2021 08:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मंत्री सुरेश राणा ने आगामी चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनने जा रही है, जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर-ट्रॉली का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर से लचे मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार किसानों के हित में है। प्रदेश में दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनने जा रही है, जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है।

विज्ञापन


रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव जंधेड़ा समसपुर से कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर-ट्रॉली का शुभारंभ किया। मंत्री सुरेश राणा खुद भी ट्रैक्टर पर सवार होकर चले। यात्रा महानगर में हसनपुर चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा से पहले पूर्व सांसद स्वर्गीय चौधरी नकली सिंह व किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सन्नी देव चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी। मोदी व योगी सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को लाभ मिला। सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी देकर सरकार ने जनपदवासियों का मान बढ़ाया है। पढ़ाई के लिए अब छात्रों को दूसरे जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, विधायक देवेंद्र निम, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन आदि मौजूद रहे। 

मोदी व योगी के सुशासन के साथ जनता
सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता मोदी व योगी सरकार के सुशासन के साथ है, जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ और गठबंधन करने में लगा है। भाजपा सरकारों के कार्यकाल में किसान, युवा, व्यापारी, महिलाएं सहित हर वर्ग के लोग सुरक्षित हैं। किसान पूरी तरह भाजपा को समर्थन दे चुके हैं। वहीं, सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि मोदी व योगी सरकार सर्व समाज के लिए कार्य कर रही है। अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए अनेक योजना संचालित की गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गृहमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार
विज्ञापन


गन्ना किसानों का किया 1.45 हजार करोड़ का भुगतान
सर्किट हाऊस में बैठक के दौरान गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना किसानों का 1.45 हजार करोड़ का भुगतान किया है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसी भी चीनी मिल को बंद नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व की बसपा व सपा सरकारों ने प्रदेश की 21 चीनी मिलों को सस्ते दामों पर बेच दिया। इसके साथ ही कई चीनी मिलों को बंद कर किसानों का उत्पीड़न किया। योगी सरकार ने बंद पड़ी चीनी मिलों को चलाने का काम किया। इसके साथ ही निर्धारित समय में किसानों का गन्ना भुगतान कराया। पूर्व की सरकारों में अपराधियों की वजह से व्यापारी व उद्यमी सहित प्रत्येक वर्ग के लोग दहशत में रहते थे। इसी वजह से कई लोग प्रदेश से पलायन कर गए, लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधियों का खात्मा हुआ। इसके साथ ही पलायन कर गए लोगों को दोबारा उनके घरों में बसाया गया। महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें