कई दिन बीत जाने के बाद जब पड़ोसी रहमान से उसके भाई के बारे में पूछते तो वह टाल जाता। वहीं पिछले दिनों बारिश होने के बाद जमीन से दुर्गंध उठने लगी। पड़ोसियों को शक हुआ तो वे फरमान के घर पहुंचे और दुर्गंध के बारे में पूछा। अनहोनी का अंदेशा होने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रहमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारी वारदात खोल दी। इसके बाद पुलिस ने टुकड़ों में दफनाए गए शव को जमीन से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बड़े भाई की हत्या करना स्वीकार कर लिया है।
हत्यारोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने बड़े भाई से मोबाइल की मांग की थी जिसके लिए उसने इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। इसके बाद उसने बड़े भाई की हत्या का प्लान बनाया। वहीं आरोपी भाई को पुलिस अपने साथ थाने ले गई।