फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के कमरे से आ रही थी आवाज, दरवाजा खुलते ही परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन

Tue, 13 Nov 2018 06:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

युवती के कमरे से अचानक आवाज आने लगी तो परिजनों को शक हो गया। इसके बाद परिजनों ने युवती के कमरे का दरवाजा खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिर परिजनों ने युवक की जमकर धुनाई कर डाली।

विज्ञापन


दरअसल, एक युवक की फेसबुक पर युवती से दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंच गया। जहां युवती के पिता ने युवक को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर डाली। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फेसबुक पर करीब साढ़े तीन माह पूर्व सरसावा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से दोस्ती हुई थी। 

सोमवार की रात युवक, युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। मंगलवार सुबह करीब चार बजे परिजन सोकर उठे तो उन्हें युवती के कमरे से किसी युवक की आवाज आने पर संदेह हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने युवती के कमरे का दरवाजा खुलवाया तो वहां युवक को देखकर चौंक गए। परिजनों ने आरोपी युवक की धुनाई के बाद उसे कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। 

कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि लड़की के परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें