फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : रेलवे में खलासी की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका 

Tue, 17 Aug 2021 01:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के गले पर चोट के निशान हैं। जिससे गला दबाकर हत्या करने आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रेलवे में तैनात खलासी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के गले पर चोट के निशान मिले हैं। जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहूंची और घटना की जानकारी ली। वहीं खलासी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन

घटना कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में जीपीओ स्थित रेलवे क्वार्टर की है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के झझर के बहादुरगढ़ निवासी मोहन रेलवे में खलासी के पद पर तैनात था। वह दी रात को वह ड्यूटी पर गए थे। जिसके बाद सुबह के समय उनका शव घर के बाहर दूसरे गेट के पास पड़ा मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के गले पर चोट के निशान हैं। जिससे गला दबाकर हत्या करने आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शव मिला है। मामले की छानबीन की गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें