फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्नू से कहा, हार को दिल से नहीं लगाना, पढ़िए और क्या बोले पीएम मोदी

Tue, 17 Aug 2021 12:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी से कहा कि हार को दिल से नहीं लगाना। वहीं अन्नू ने पीएम मोदी से कहा पदक न पाने वालों से मिलने पर अच्छा लगा।
विज्ञापन
सभी खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक से लौटे मेरठी खिलाड़ियों के लिए पिछले तीन दिन बेहद खास रहे हैं। उन्होंने 14 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। 15 अगस्त पर लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री से मेरठ की भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी ने कहा कि पहले तो पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों से मिलते थे, लेकिन पदक न पाने वालों से मिलने पर भी अच्छा लगा। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया पदक जीतने वालों से मिलने का मतलब है सफलता को सिर पर नहीं चढ़ाना, जबकि ओलंपिक में पदक से चूकने वाले खिलाड़ियों को हार को दिल से नहीं लगाना है। 

वहीं राष्ट्रपति के प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद अन्नू सहित परिवार के लोग बेहद खुश हैं। इस दौरान पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी और वंदना कटारिया भी मौजूद रहीं। सभी खिलाड़ी 19 अगस्त को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें शूटर सौरभ चौधरी, सीमा अंतिल, प्रियंका गोस्वामी, अन्नू रानी व वंदना कटारिया शामिल होंगी। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के ओलंपियनो को चेक सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें