फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: लाइनों में फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित, घंटों रही बत्ती गुल, चाय की दुकान में लगी आग

Wed, 24 Jun 2020 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • -बिजलीघर के मुख्य गेट के पास चाय की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
fire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में मंगलवार रात कई जगह बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर में फाल्ट के कारण गोविंद नगर, पठानपुरा, सपना टॉकिज रोड सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे से भी अधिक समय तक बाधित रही।

विज्ञापन


रात पौने एक बजे के बाद ही आपूर्ति सुचारु हो पाई। वहीं, घंटाघर बिजलीघर के मुख्य गेट पर चाय की दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों और बाद में दमकल विभाग की टीम ने समय रहते इसे बुझा लिया। गर्मी में बिजली आपूर्ति के ओवरलोड के कारण शहर से देहात तक ऐसी समस्याएं आ रही हैं।

गोविंद नगर और पठानपुरा क्षेत्र के कुछ लोगों ने बताया कि सोफिया मार्केट में ट्रांसफार्मर और बिजली लाइन में फाल्ट के कारण ऐसे हालात रहे। रातभर लोग गर्मी से परेशान रहे। इसी क्षेत्र में पूर्व विधायक राजीव गुंबर का भी आवास है और यह क्षेत्र घंटाघर चौक से बेहद करीब है।
विज्ञापन


वहीं,घंटाघर के पास स्थित बिजलीघर के मुख्य गेट के पास ही बिजली के तारों में फाल्ट के कारण मंगलवार देर रात चाय की दुकान में आग लग गई। बाद में आसपास के लोगों और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों ने बताया कि चाय की दुकान पर लगी तिरपाल ने आग पकड़ ली थी।

यदि समय से आग न बुझती तो काफी नुकसान हो सकता था। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जिन जगहों पर फाल्ट की सूचनाएं मिली हैं, वहां उन्हें दुरुस्त करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें