फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में निजी डॉक्टरों ने शुरू की ओपीडी, ये है प्रोटोकॉल

Wed, 24 Jun 2020 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। निजी चिकित्सकों ने ओपीडी खोलनी शुरू कर दी है। चिकित्सक पीपीई किट पहनकर मरीज देख रहे हैं। कुछ ने क्लीनिक की सफाई कराने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सिटिंग प्लान बदला।
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने मंगलवार को पीपीई किट पहनकर अपने क्लीनिक पर मरीज देखे।

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मरीजों के बीच पारदर्शी पर्दा लगाया हुआ था। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते मरीजों को दूर से ही परामर्श दिया जाएगा। बिना एप्वांइटमेंट आने वाले मरीजों को नहीं देखा जाएगा। छाती एवं सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि क्लीनिक की सफाई कराने के बाद सिटिंग प्लान बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया जाएगा। एक सप्ताह पहले प्रोटोकॉल (मसविदा बनाना) के साथ निजी डॉक्टरों को ओपीडी खोलने की अनुमति मिली थी। नोडल अधिकारी पी. गुरु प्रसाद ने आईएमए के पदाधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की थी। निजी डॉक्टर सक्रिय क्वारंटीन में छूट की मांग कर रहे हैं, इस संबंध में शासन स्तर पर वार्ता चल रही है। आईएमए की मांग है कि उनके डॉक्टरों का क्वारंटीन समय कम हो और उनकी तुरंत जांच की जाए।

ये है प्रोटोकॉल
- क्लीनिक पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
- पीपीई किट पहनकर मरीज देखें
- बुजुर्गों को प्राथमिकता दें
- मरीज एप्वाइंटमेंट लेकर आएं
- कोरोना जैसे लक्षण हैं तो तुरंत जांच कराएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें