उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शाकंभरी सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में चैत्र नवरात्र मेले पर मंगलवार को श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मन में अटूट आस्था लिए माता के भक्तों ने प्रथम पूजा बाबा भूरादेव और उनके उपरांत आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी के पावन चरणों में हाजिरी लगाकर विश्व कल्याण की कामना की।
शिवालिक पर्वत श्रृंखलाओं के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विख्यात सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में चतुर्दशी पर्व पर श्रद्धालुओ ने हाजिरी लगाकर विश्व कल्याण की कामना की।भूरादेव से मां के भवन तक कंकरीले पथरीले मार्ग पर कठिनाइयों की परवाह किए बिना पैदल अटूट आस्था के साथ माता के भक्त सिद्धपीठ तक पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bijnor: बाल्टी गिरने पर बंदर समझकर भगाने दौड़ी, दरवाजा खोला तो सामने खड़ा था बाघ, कांप गया महिला का दिल
धार्मिक मान्यता के अनुसार बाबा के दर्शनों के बिना माता के दर्शन अधूरे माने जाते है, इसलिए माता के भक्त पहले बाबा भूरादेव के दर्शन कर रहे है। श्रद्धालु लंबी कतार में लगकर माता के दर्शन कर रहे हैं।
हालांकि श्रद्धालुओ की लाइन 12 बजे तक अस्थाई पुल तक पहुंची थी लेकिन बजे तक पुलिस चौकी को पार कर कमलेश्वर मंदिर तक जा पहुंची थी। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया था वहीं इसके अलावा दद्दा आश्रम, शंकराचार्य आश्रम में श्रद्धालु द्वारा भंडारों का आयोजन किया जा रहा था।