फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने मासूम बच्चे को मारी टक्कर, मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 04 Apr 2023 05:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार ने मासूम बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मेरठ में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के खरखौदा में मंगलवार को एक दर्दनाक हुआ, जिसमें चार साल के बच्चे की मौत हो गई। मासूम बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बताया गया कि मंगलवार दोपहर में हाशिम गांव अल्लीपुर में मंदिर के समीप कुढ़ला संपर्क मार्ग पर रोड पर खेल रहा था। इसी बीच कुढ़ला की ओर से तेज गति से आ रही कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। 

बताया गया कि आरोपी चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और आरोपी की कार को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: दिन निकलते ही हादसे, बिजनौर-बागपत में दो की मौत, कई घायल, सरधना में कर्मचारी का शव मिला
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चार वर्षीय हाशिम पुत्र शकील मूल निवासी गांव बेडी थाना दुरनिया जिला बरेली था। बच्चे का पिता शकील गांव अल्लीपुर में टाइल फैक्टरी में काम करता है।

यह भी पढ़ें: Meerut: आखिरी बार मिलना है तो आ जाओ..., कहकर युवक ने होटल में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें