अखलाक के यह तेवर सियासत से जुड़े लोगों के बीच चर्चाओं में हैं। उनकी यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है। कुछ घंटे में ही 1300 से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को शेयर किया गया और 14 हजार लाइक आए हैं। ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने अखलाक की इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं।
चर्चा यह भी है कि सपा के कुछ नेता भी अखलाक के संपर्क में हैं। उधर शाहिद अखलाक ने कहा कि एआईएमआईएम के कुछ नेताओं ने उनसे संपर्क किया है। वह अपने करीबियों से सलाह के बाद ही फैसला लेंगे। अपने अगले कदम के संबंध में वह जल्द ही प्रेस वार्ता कर सकते हैं।
किठौर में ओवैसी की रैली की तैयारियां तेज
किठौर में हापुड़ स्टैंड पर असदुद्दीन औवेसी की रैली के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्टी के किठौर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष असजद हयाती ने बताया कि 23 अक्तूबर को गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास सम्मेलन होगा। सह आयोजक फईम एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष हाजी नौसाद हैं। जिस जगह रैली रखी गई है, वह बसपा व सपा के नेताओं का गढ़ है।