अभिभावकों को स्कूल ने भेजे नोटिस तो खुल गया मामला
कुछ दिन पहले प्रबंधन ने फीस जमा न करने वाले बच्चों के अभिभावकों का नोटिस भेजे। इन अभिभावकों ने प्रबंधन से मिलकर बताया कि वह तो पूरी फीस पहले ही जमा कर चुके हैं। उन्होंने इसकी रसीदें भी दिखाईं। प्रबंधन ने जांच कराई तो पता चला कि अभिभावकों से कुछ खातों में पैसे डलवाकर उन्हें फर्जी रसीदें दी गई थीं।
स्कूल के एमडी का आरोप है कि श्रुतिधर और पारितोष ने बच्चों के अभिभावकों से 50 लाख रुपये वसूले। आरोपी से बात की गई तो पहले उन्होंने पैसा लौटाने की बात कही, लेकिन बाद में स्कूल छोड़कर चले गए। प्रबंधन ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिलकर शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी हुआ फरार
इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत का कहना है कि एमपीएस (मुख्य विंग) के प्रबंधक विक्रमजीत सिंह ने श्रुतिधर और पारितोष पर 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोपी फरार है मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।