फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र 2022: मां वैष्णो देवी की तर्ज पर बना गुफा वाला मंदिर, 1973 में हुआ था इसका निर्माण, जानें क्या है खासियत

Thu, 07 Apr 2022 05:02 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मां वैष्णो देवी में आस्था रखने वाले भक्तों के लिए सदर स्थित गुफा वाला मंदिर एक स्थान है जो जम्मू स्थित मां वैष्णो देवी के दरबार की तर्ज पर बना है।
विज्ञापन
गुफा वाला मंदिर, सदर मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां वैष्णो देवी में आस्था रखने वाले भक्तों के लिए मेरठ में सदर स्थित गुफा वाला मंदिर एक स्थान है, जहां पहुंचकर वह ऐसा महसूस करते हैं कि मानो जम्मू स्थित मां वैष्णो देवी के दरबार में आ गए हैं। मंदिर का निर्माण भी जम्मू स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर किया गया है। कृत्रिम गुफा भव्य छटा बिखेरती है। अर्द्धकुंवारी की तरह बनाई गुफा में पानी भी गिरता है। मुख्य मंदिर में तीन पिंडी माता काली, लक्ष्मी और सरस्वती हैं। भैरव बाबा और बालाजी भी ऊपर विराजमान हैं। 

विज्ञापन


नवरात्र में इस मंदिर में भक्तों की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। भक्त जो वैष्णो देवी मंदिर जम्मू नहीं जा पाते वह लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर का निर्माण 1973 में हुआ। पंजाबी परिवार की कुछ महिलाओं ने मिलकर मंदिर की नींव रखी। इस मंदिर का नाम रघुनाथ मंदिर था।

वर्ष 2005 में मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ। कटरा से आए कारीगरों ने मंदिर का जीर्णोद्धार किया। त्रिकुटा पर्वत स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर की तरह निर्माण किया गया। इसके बाद अब इस मंदिर की पहचान गुफा वाले मंदिर के रूप में हो गई। मंदिर में मातारानी की पिंडी प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्थापित की गई। नवरात्र में मंदिर में सुबह शाम पूजन होता है। शाम चार बजे से छह बजे तक रामायण पाठ किया जाता है और महिला संकीर्तन भी होता है। मंदिर परिसर में स्वास्थ्य लाभ के लिए योग कक्षा भी चलाई जाती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगीराज में खूब चल रहा बुलडोजर: निशाने पर सपा नेता का परिवार, कॉलोनी को किया ध्वस्त, देखें मौके की तस्वीरें

विज्ञापन

परिवार की समृद्धि के लिए करते हैं पूजा
मंदिर में सुख, समृद्धि और शांति के लिए भक्त नियमित रूप से मां के दरबार में दर्शन के लिए आते हैं। सूर्योदय के साथ मंदिर में भक्तों का आना आरंभ हो जाता है जो शाम तक जारी रहता है। नवरात्र में मंदिर में भक्तों की संख्या बहुत अधिक रहती है। - कुसुम शर्मा, मुख्य पुजारी

यह भी पढ़ें: मेरठ : पूर्व मंत्री हाजी याकूब होंगे गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की तैयारी, घर से फरार है परिवार


मंदिर निर्माण से कर रही सेवा
मां की पिंडी जब से मंदिर में विराजमान हुई तभी से मां की पूजा-अर्चना कर रही हूं। भक्त यहां मनोकामना लेकर आते हैं और पूरी होने पर भंडारा करते हैं। - अंजना देवी, भक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें