फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी सलीम का नेटवर्क खंगाल रही सदर बाजार पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कबाड़ी सलीम का नेटवर्क खंगाल रही सदर बाजार पुलिस
विज्ञापन

- लंबे समय से चोरी के इंजन को कारों में बदल रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार पुलिस सलीम कबाड़ी का नेटवर्क तलाश करने में जुटी है। सलीम ने बताया कि वह 10 मिनट में वाहनों का कटान करके पुर्जे अलग कर देता था। इसके बाद इंजन को ग्राहक की कार में सेट किया जाता था। वहीं राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड से वाहनों की चोरी कराई जा रही थी। सदर बाजार पुलिस ने जांच कराने के लिए फोरेंसिक टीम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को पुलिस ने चाट बाजार के पास गोदाम में छापा मारकर पुलिस ने सलीम, नौशाद निवासी रजबन बड़ा बाजार सदर, जहीन निवासी जामुन मोहल्ला लालकुर्ती और कुलदीप निवासी सुभाष नगर को पकड़ा था। पुलिस ने दो कार बरामद की थी। एक इंजन कटी हालत में मिला था, जबकि पांच और इंजन बरामद किए गए। पुलिस ने 10 लाख रुपये भी बरामद किए थे। पुलिस ने सलीम, जहीन और कुलदीप को जेल भेज दिया है, जबकि नौशाद को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें