यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों का हाल कैसा है, यह जानकारी कुछ छात्रों ने शनिवार को अपने परिजनों को दी है। एक छात्र ने ऑडियो मैसेज भेजकर बताया कि वे इवानो शहर से बस में सवार होकर रवाना हो गए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिजनौर के एक छात्र ने बताया कि इवानो से कुछ बच्चों को रोमानिया ले जाया जा रहा है। सभी बच्चे बस में सवार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं की एक बस इवानो से रवाना हुई है। लेकिन यूक्रेन ने अपने बॉर्डर सील कर दिए हैं। बॉर्डर बंद होने से पलटो शहर से निकलने वाली बस आज रुक गई है। उधर, रूस भारतीय छात्रों का पासपोर्ट देखकर यूक्रेन बॉर्डर पार करा रहा है।
विज्ञापन
वहीं मेरठ में रोहटा रोड निवासी स्नेहाशीष ने परिजनों को ऑडियो मैसेज भेजकर बस में सवार होने की बात कही है। उसने बताया कि बस से रोमानिया ले जाया जा रहा है, जहां से भारत के लिए फ्लाइट मिलेगी।
यूक्रेन में फंसे सहारनपुर के मोहल्ला माहीपुरा निवासी इरफान ने आरोप लगाया कि यूक्रेन से निकलने में सरकार की ओर से उन्हें अभी तक कोई मदद नहीं मिल पाई है। वह अपनी यूनिवर्सिटी से रोमानिया बॉर्डर के लिए निकले हैं। उन्होंने बताया कि 22 छात्रों ने एक लाख रुपये देकर बस किराए पर की है।
यूक्रेन संकट के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम
यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिवारों की सहायता के लिए मुजफ्फरनगर जिले में कंट्रोल रूम बनाया गया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर 0313-2436918 है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9897749888 पर भी संपर्क कर परेशानी बता सकते हैं।