फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ:  अनुसूचित जाति के चार युवकों पर हमला, होली पर रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद

Mon, 21 Mar 2022 02:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Meerut news - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
मेरठ के सरूरपर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह जातीय संघर्ष हो गया। यहां अनुसूचित जाति के चार युवकों पर घेर कर हमला कर दिया गया, जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं गांव में तनाव के चलते पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरूरपुर थाना क्षेत्र के सरूरपुर गांव में चार दिन पूर्व रंग लगाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने जातीय संघर्ष का रूप ले लिया।

इसी विवाद के चलते एक बार फिर जाट जाति के युवकों ने अनुसूचित जाती के चार छात्रों पर घेरकर हमला किया गया।

पीड़ित छात्र मोहित पुत्र किशनपाल ने बताया कि वह अपने सहपाठी छात्र सनी व अभिषेक पुत्रगण पदमसिंह और चिंटू पुत्र हरीश के साथ कॉलिज से बोर्ड परीक्षा के अंकपत्र लेकर घर वापस लौट रहे थे।

गांव में पहुंचते ही जाट जाति के आधा दर्जन युवकों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। जिसमें सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन चारपाई पर लेकर थाने पहुंचे। जहां से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। गांव में फिलहाल पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें