स्कूल-कॉलेज कल से खुलेंगे
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बंद हुए सभी स्कूल व कॉलेज गुरुवार से खुलेंगे। डीएम के आदेशानुसार 19 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया था। वहीं, परिषदीय विद्यालय भी कल से खुलेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अब स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित किए जाएंगे जबकि अभी तक स्कूलों में छुट्टी का समय दोपहर 12.30 बजे था। संवाद
आज से बढ़ेगी रैपिड रेल के काम की गति
कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद जिले में चल रहे रैपिड रेल का कार्य आज से शुरू कर दिया जाएगा। दिल्ली रोड पर एहितयात के तौर पर पांच दिन से निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था। सिर्फ शताब्दीनगर स्थित कॉस्टिंग यार्ड में श्रमिकों द्वारा कार्य किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: चिंताजनक: प्रसव के लिए आईं 11 महिलाएं निकलीं HIV संक्रमित, बच्चों को भी खतरा, पल-पल खबर ले रहा स्वास्थ्य विभाग
करीब 82 किमी रैपिड रेल का निर्माण कार्य दिल्ली से मेरठ के बीच चल रहा है। मेरठ में करीब छह किमी में भूमिगत सुरंग भी बनाई जा रही है। कांवड़ यात्रा के चलते काम रोक दिया गया था।
मेरठ में तेजी से स्टेशनों का निर्माण : पहले चरण में साहिबाबाद से दुुहाई तक रैपिड रेल का ट्रायल अक्तूबर में होना है। वहीं, मेरठ में भी एलिवेटिड स्टेशनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसमें ब्रह्मपरी, शताब्दीनगर, परतापुर, मेरठ साउथ स्टेशन के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। ब्रह्मपुरी स्टेशन से आगे रैपिड रेल भूमिगत हो जाएगी।