फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: छा गईं मेरठ की बेटी, बनीं विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी, झटका कांस्य पदक

Fri, 05 Aug 2022 12:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

देश की बेटी रूपल चौधरी ने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा पदक झटका है। रूपल के इस प्रदर्शन से पूरे शहर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
रूपल चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की बेटी रूपल चौधरी ने दूसरा पदक  झटक लिया है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 51.85 सेकंड के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। जबकि 51.50 सेकंड के साथ ग्रेट ब्रिटेन की येमी मेरी ने स्वर्ण पदक, जबकि 51.71 सेकंड के साथ केन्या की दमारिस मुतुंगा ने रजत पदक झटका।
विज्ञापन


विज्ञापन


रूपल के पहले ही अंतरराष्ट्रीय दौरे पर लगातार दुसरे पदक आने से परिवार में जश्न का माहौल है, तो वहीं कोच विशाल सक्सेना व अमिता सक्सेना का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उनका कहना है उनकी मेहनत सफल हो गई है, कैलाश प्रकाश स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेक न होने के कारण वो दो दिन रूपल को दिल्ली सिंथेटिक ट्रेक पर अभ्यास के लिए ले जाते थे। जिसका परिणाम सभी के सामने हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी रूपल चौधरी को बधाई दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांवड़ लाने वाले बाबू खान का दर्द: ...साहब मेरा तीन साल का मानदेय रोक दिया, SDM ने सुनी पूरी कहानी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें