बताया गया कि दोपहर के समय अनिल के शव को गांव में लाया गया। इसके बाद रोहटा-बाडम संपर्क मार्ग पर स्थित श्मशान में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में सिवाल खास विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, विजेंद्र प्रमुख, राज्य मंत्री यशवीर सिंह, नरेंद्र खजुरी, बड़ौत के चेयरमैन अश्वनी तोमर, लोकेश चिंदौड़ी, ज्ञानेंद्र चौधरी, संदीप किठोलिया, विनय मल्लापुर, राजेंद्र पूर्व प्रमुख, राहुल प्रमुख, नरेश मलिक, रोहित चौधरी, हरेंद्र , सुरेंद्र मेजर, जगदीप, लोकेश चिंदोडी, भोपाल सिंह, अजीत मलिक, ओमकार मलिक, जंग बहादुर पूर्व प्रधान, सुखवीर सिंह सांगवान, हरी शर्मा, पंकज चौहान, सुशील शर्मा, मांगेराम शर्मा आदि सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
मृतक के बेटे रोहित चौधरी ने पिता के शव को मुखाग्नि दी। अनिल चौधरी शिक्षा, बिल्डर व समाज सेवा का कार्य करते थे। वे वर्तमान में मोदीपुरम के रोम्बस स्कूल के चेयरमैन थे। 2012 में माउंट लिट्रा जीस्कूल के नाम से इसे खोला गया था जो अब रोम्बस स्कूल हो गया है। वह अपने पीछे अपनी एक पुत्री वंशिका और एक पुत्र रोहित चौधरी और पत्नी मीनाक्षी को छोड़ गए हैं।
वहीं, इतनी कम उम्र में उनकी मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी