फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पहले खूब हुई बहस, फिर छात्र-छात्रा ने नहर में लगाई छलांग, प्रेमिका की जान बची पर प्रेमी की तलाश जारी

Mon, 25 Dec 2023 03:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : प्रेमी और प्रेमिका के बीच काफी देर तक बहस हुई। फिर इसके बाद दोनों ने गंगनहर में छलांग लगा दी। वहीं, कुछ लोगों ने छात्रा को तो बचा लिया लेकिन, छात्र का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बीएड का छात्र अपनी प्रेमिका के साथ बाइक से सिवाल गंगनहर पहुंचा और दोनों नहर में कूद गए। युवती को ग्रामीणों ने निकाल लिया, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं लग पाया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


सिवाल गंगनहर में कूदे युवक की पहचान टीपीनगर मलियाना निवासी 23 वर्षीय निखिल चौधरी पुत्र सुनील चौधरी के रूप में हुई। निखिल का नहर में पता नहीं चला, जबकि ब्रहमपुरी तान्या सैनी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दोनों में बहस हुई और गंगनहर में कूद गए छात्र-छात्रा
मलियाना निवासी निखिल चौधरी एमआईईटी कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसका प्रेम छात्रा तान्या सैनी से चल रहा था। निखिल रविवार सुबह 10 बजे बाइक लेकर निकला और बीच में कहीं उसे तान्या सैनी मिल गई। दोनों यहां से सिवाल गंगनहर पर पहुंच गए। चश्मदीदों की मानें तो दोनों के बीच बहस हुई। काफी देर तक वे खड़े रहे और उसके बाद उन्होंने नहर में छलांग लगा दी।

वहीं, ग्रामीणों ने उन्हें कूदते देखा तो नहर से तान्या को किसी तरह से निकाल लिया गया। निखिल पानी में बह गया। बाइक से मिले कागजातों के आधार पर पहचान हुई। तान्या की गंभीर हालत को देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, बोले कभी नहीं बताया
निखिल के पिता सुनील चौधरी एक निजी कंपनी में गार्ड हैं। निखिल पढ़ाई के साथ ही निजी मोबाइल कंपनी में काम करता था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। निखिल के भाई ने बताया कि पुलिस ने निखिल की तलाश के लिए गोताखोर नहीं लगाए हैं, एनडीआरएफ की टीम को बुलाया जाए। निखिल के नहर में कूदने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। 

यह भी पढ़ें: बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन

भाई का कहना है कि निखिल ने कभी प्रेम-प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी ने बताया कि निखिल और तान्या सैनी के बीच में डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। तान्या के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग

एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें