फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: जयंत चौधरी को हुआ बुखार, मेरठ में भाईचारा सद्भावना सम्मेलन स्थगित, धरी रह गईं तैयारियां

Sat, 16 Sep 2023 10:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

रालोद ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी को ओर से भाईचारा सद्भावना सम्मेलन आज से शुरू होना था लेकिन रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की तबीयत खराब होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की तबीयत खराब होने के कारण आज मेरठ में होने वाला भाईचारा सम्मेलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आज सुबह सात बजे रास्ट्रीय अध्यक्ष ने फोन कर स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात तेज बुखार आया, जिसके कारण कार्यक्रम में आना मुश्किल होगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद आगे की तिथि निर्धारित की जाएगी। वही कार्यक्रम की तैयारी में यहां पार्टी की ओर से लाखों रुपये खर्च कर दिए गए। पार्टी नेताओं की ओर से दिन रात सम्मेलन की तैयारी की जा रही थी। उम्मीद की जा रही थी कि हजारों की संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थगित होने के बाद सभी तैयारी धरी रह गई हैं।

विज्ञापन


प्यारेलाल शर्मा स्मारक में कार्यक्रम का आयोजन होना था। सम्मेलन में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को शामिल होना था। मेरठ से शुरू होकर पशिमांचल, पूर्वांचल समेत कई क्षेत्रों के जिलों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें