फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: हुड़दंगियों ने की आतिशबाजी, पुलिस ने कई जगह किया लाठीचार्ज

Fri, 18 Mar 2022 09:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दारुल उलूम समेत तमाम उलेमा दीन ने शब-ए-बराअत पर आतिशबाजी व हुड़दंग को हराम करार दिया था। लेकिन इस अपील को दरकिनार कर शुक्रवार दिन ढलते ही युवाओं की टोलियां मोहल्लों के चौक व सड़कों पर उतर आईं।
विज्ञापन
आतिशबाजी व हुड़दंग करते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दारुल उलूम समेत तमाम उलेमा दीन ने शब-ए-बराअत पर आतिशबाजी व हुड़दंग को हराम करार दिया था। लेकिन इस अपील को दरकिनार कर शुक्रवार दिन ढलते ही युवाओं की टोलियां मोहल्लों के चौक व सड़कों पर उतर आईं। हो-हल्ला और आतिशबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने कई जगह पहुंचकर लाठीचार्ज का आतिशबाजी करने वालों को भगाया।

विज्ञापन


उलमा-ए-दीन ने ईशा की नमाज के बाद तमाम मस्जिदों में आतिशबाजी न करने की अपील की। फरमाया गया कि शाबान की 15 वीं रात मुकद्दस चार रातों में से एक है। अल्लाह तआला आसमान-ए-दुनिया पर जलवा फरमा होता है और बेशुमार लोगों की बख्शिश फरमाते हैं। यही वो रात है जिसमें अल्लाह तआला आइंदा साल के अहकामात जारी फरमाते हैं।

दिन ढलते ही हापुड़ अड्डा, इम्लियान मस्जिद के पास, लिसाड़ी गेट चौराहा, कांच का पुल, खैरनगर, हौज वाली मस्जिद के पास, फिल्मिस्तान सिनेमा के पास, ईदगाह चौपला, पत्ता मोहल्ला मे आतिशबाजी हुई। जो इस रात में नमाज पढ़ता है तो अल्लाह तआला 70 बार रहमत से उसकी ओर देखता है और 70 हाजतें पूरी करता है। कब्रिस्तानों में जाकर मगफिरत की दुआ की गई। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है आतिशबाजी वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें