फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: अमानगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हाथी का मिल शव, वन विभाग में मचा हड़कंप

Fri, 18 Mar 2022 05:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

अमानगढ़ वन रेंज के कर्मियों को टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हाथी का शव मिलने की सूचना मिली थी। कर्मचारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की सूचना वन विभाग के आला अधिकारियों को दी। विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और हाथी की मौत की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इसी जंगल में हाथी का मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमानगढ़ के जसपुर बाघ (टाइगर) आरक्षित वन क्षेत्र में वयस्क नर हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हाथी की मौत की वजह जनाने के लिए पड़ताल की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमानगढ़ वन रेंज के कर्मियों को हाथी का शव मिलने की सूचना मिली। कर्मचारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की सूचना वन विभाग के आला अधिकारियों को दी। विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए हाथी की मौत की जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें