फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बयानबाजी जारी: सुनील भराला की पोस्ट से खलबली, उप-मुख्यमंत्री के बयान पर किया कटाक्ष

Wed, 17 Jul 2024 06:16 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुनील भराला ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि संगठन सरकार से बड़ा होता है तो जिम्मेदारी भी बड़ी होती है।उप-मुख्यमंत्री के बयान पर कटाक्ष किया वहीं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से इस्तीफे देने को लेकर भी टिप्पणी की।
विज्ञापन
सुनील भराला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रम कल्याण बोर्ड परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की। उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के संगठन सरकार से बड़ा होता है वाले बयान पर कटाक्ष व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे को लेकर पोस्ट की। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा में बयानबाजी का  दौर चल रहा है। पदाधिकारी अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े कर रहे है और विवादित बयानबाजी कर रहे है। पूर्व में भी पंडित सुनील भराला ने थानों, तहसीलों पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए हार की बात कहीं और एक्स पर वीडियो पोस्ट की, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वीडियो डिलीट कर दूसरी वीडियो अपलोड की गई।

यह भी पढ़ें: मीरापुर उपचुनाव: टिकट की जोर-आजमाइश में जुटे दावेदार, डॉ. संजीव बालियान का नाम भी चर्चा में, ये हैं समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन सरकार से बड़ा होता है वाला बयान दिया। बुधवार को पंडित सुनील भराला ने फिर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की। लिखा 'संगठन सरकार से बड़ा होता है- केशव प्रसाद मौर्य। वैसे ये पंडित दीन दयाल जी भाग 3 पर लिखा है। इस बयान पर मेरी समझ से संगठन की जिम्मेदारी बड़ी होती है। आगे लिखा कि माननीय उप मुख्यमंत्री जी श्री @kpmaurya1 जी का आशय यही रहा होगा कि हार की बड़ी जिम्मेदारी संगठन की ही है। इसलिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को अविलंब हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। भाजपा में ऐसी परिपाटी रही है, जहां तत्कालीन अध्यक्षों जैसे कलराज मिश्र, विनय कटिहार आदि ने इस्तीफे दिए थे। संगठन का असली कार्यकर्ता वो ही है, जो अपनी गद्दी से पहले अपने संगठन व पार्टी के बारे में सोचे।

प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा देने की पोस्ट में पंडित सुनील भराला ने कहीं न कहीं उप मुख्यमंत्री के बयान पर भी कटाक्ष कर दिया और हार के पीछे बड़ी जिम्मेदारी संगठन की बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें