फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में फेरबदल शुरू, मुनकाद अली को बनाया मेरठ मंडल प्रभारी

Sun, 11 Feb 2024 10:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बहुजन समाज पार्टी ने वेस्ट यूपी में संगठन को मजबूत करने के लिए आगामी चुनाव से पहले उठापटक शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मायावती, मुनकाद अली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम उप्र में पार्टी संगठन मजबूत करने और जनता की नब्ज टटोलने के लिए बसपा हाईकमान ने एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली को मेरठ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


अब यह आगरा और कानपुर के साथ मेरठ मंडल के भी प्रभारी की जिम्मेदारी देखेंगे। इससे पहले भी मुनकाद अली के नेतृत्व में कई चुनावों में बसपा ने सफलता पाई है। इसी नजरिए से बसपा हाईकमान एक बार फिर पुराने दिन दोहराने के लिए प्रयोग कर रही है।

यह भी पढ़ें: UP: दादा व पिता की राजनीतिक विरासत वापस लेने में अहम जयंत का गठबंधन दांव, 1977 से इस सीट पर रालोद का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा ने जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर अति पिछड़ी जाति से जयपाल सिंह पाल को बैठाया है, वहीं मेरठ मंडल में बाबू मुनकाद अली समेत तीन कार्यकर्ताओं को प्रभारी की जिम्मेदारी दी हुई है। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मुनकाद अली बसपा हाईकमान के सबसे करीबी लोगों में से एक हैं।

पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं की कमी होती जा रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो लोकसभा सीटों के लिए मजबूत प्रत्याशियों की तलाश और संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी हाईकमान ने मुनकाद अली को मेरठ मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।

इस संबंध में जब मुनकाद अली ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे बाखूबी निभाया जाएगा। उन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी के अकेले लड़ने या गठबंधन के साथ जाने के सवाल पर जवाब दिया कि यह निर्णय पार्टी हाईकमान के अधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें