फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में हुए संघर्ष में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में हुए संघर्ष में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला गढीखटीकान में शनिवार रात रंजिश के चलते दो पक्षों में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, एक पक्ष ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाकर मोहल्ले से पलायन कर चले जाने की बात कही है। फिलहाल घटना को लेकर दोनो पक्षों में तनाव बना हुआ है।
वहीं, मोहल्ला गढीखटीकान निवासी सलीम पुत्र सलमुद्दीन के परिजनों के साथ तीन दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में भी पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की। जिसमें दूसरे पक्ष से रोहन पुत्र राजेंद्र व फिरोज खान पुत्र शाहनवाज, इमरान पुत्र शाहनवाज व अरुण के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

जबकि दूसरे पक्ष से रोहन पुत्र राजेंद्र खटीक की तहरीर पर हसीम पुत्र सलीम, समीर पुत्र नईम, तसलीम पुत्र सलीम, शम्मी पुत्र सलीम, हासिम पुत्र सलीम के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। दोनों पक्षों ने ही पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पुलिस मामले में सुनवाई नहीं कर रही है। सलीम पक्ष का कहना है कि दो दिन पूर्व उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई, जिसमें हसीम, नाजिम व साहिल के साहिल पर मारपीट के मामले में पुलिस तत्काल कार्रवाई करती तो शनिवार रात फिर से घटना न होती। वहीं, सलीम के परिवार ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाकर मोहल्ले से पलायन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें