फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटकी गांव के युवक को दौड़ाकर गोली मारी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खटकी गांव के युवक को दौड़ाकर गोली मारी, घायल
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। गांव खटकी में दुकान पर असामाजिक तत्वों को बैठाने विरोध करना युवक को महंगा पड़ा। दुकानदार ने साथियों संग युवक के घर पर हमला कर दिया। तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। जान बचाने के लिए युवक जंगल में भागा तो उसे गोली मारकर घायल कर दिया। घायल ने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव खटकी में एक युवक की परचून की दुकान पर सुबह-शाम असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। उक्त लोग दुकान के सामने हुड़दंग करते रहते हैं। पड़ोसी विक्की पुत्र रामकुमार रविवार शाम दुकान मालिक से असामाजिक तत्वों को बैठाने का विरोध किया। दुकानदार एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ विक्की के घर पहुंचा और तोड़फोड़ करते हुए लाठी डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की किसी तरह हमलावरों से छूटकर जंगल के रास्ते भागने लगा। हमलावरों ने पीछा कर गांव राजपुर के जंगल में विक्की को घेर लिया और उस पर गोली चला दी। गोली उसके पैर में लगी। घायल ने ईख के खेत में छुपकर अपनी जान बचाते हुए घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल युवक को आनन-फानन में मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें