फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की आंख से निकल रहे पत्थर, चिकित्सक भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का दावा, किशोर की आंख से निकल रहे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आंख में अगर धूल भी चली जाए तो व्यक्ति परेशान हो जाता है, शुक्रवार रात एक अजीबोगरीब घटना का वीडियो वायरल हुआ है। एक 17 वर्षीय किशोर की आंखों से पत्थर के बारीक टुकड़े निकल रहे हैं। ये दावा परिजन और मुहल्ले के लोग कर रहे हैं, परिजन परेशान हैं और किशोर को लेकर चिकित्सकों के यहां भटक रहे हैं। सीएमओ और नेत्र रोग विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा संभव नहीं है, फिर भी मरीज को देखकर ही कुछ कहा जा सकता है।
मुजफ्फरनगर के मौहल्ला रैदासपुरी निवासी महिला ब्रह्म्म कली सब्जी बेचने का काम करती है। ब्रह्मकली का बेटा सूरज मजदूरी करता है। सूरज पिछले दो दिन से अपनी आंख को लेकर परेशान है। उसकी आंख से बारीक कंकर (छोटे पत्थर) निकल रहे हैं। शुरूआत में परिवार वालों ने भी गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन जब हर 15-20 मिनट के बाद उसकी आंख से कंकर निकलना शुरू हुए तो परिजन शुक्रवार को उसे जिला अस्पताल लेकर गए, वहां अवकाश होने के कारण परिजनों ने एक निजी आंखों के चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने भी पहले तो इसे ड्रामा समझा, परिजनों ने जिद की तो सूरज की आंख देखकर उसमें दवा डाल दी और क्लीनिक में कुछ देर आराम करने को कहा। इसी बीच सूरज की आंख में दर्द हुआ और कंकर आंख में नजर आने लगा। परिजनों का दावा है कि अब तक करीब 60 कंकर निकल चुके हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आंख से पत्थर के टुकड़े निकलना संभव नहीं है, किशोर की जांच के उपरांत ही सही स्थिति बताई जा सकती है। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए, उसका हर संभव उपचार कराया जाएगा। डाक्टर महावीर सिंह, सीएमओ मुजफ्फरनगर
-वीडियो के आधार कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। मरीज की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। डाक्टर लोकेश कुमार, अध्यक्ष नेत्र रोग विभाग मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें