फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेशनल कोर्सों में कम हो रहे रजिस्ट्रेशन, खाली रह सकती हैं सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक प्रथम वर्ष में अब तक 56500 छात्र-छात्राओं ने किए आवेदन
विज्ञापन

सीसीएसयू में चल रही है प्रवेश प्रक्रिया
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्सों में रजिस्ट्रेशन इस बार भी कम हो रहे हैं। अब तक 56500 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बीए-बीएससी-बीकॉम में रजिस्ट्रेशन को छोड़ दें तो बाकी में स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में इस बार भी सीटें खाली रह सकती हैं।
चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस और कॉलेजों में आजकल स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। कैंपस-कॉलेजों में एक लाख 40 हजार से अधिक सीटें हैं। मेरठ में एडेड, राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 41723 सीटें हैं। बागपत में 14355, बुलंदशहर में 28636, गौतमबुद्धनगर में 15601, गाजियाबाद में 25333, हापुड़ में 13807, मुजफ्फरनगर में 20342, सहारनपुर में 32156 और शामली में सरकारी और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 9013 सीट हैं। बीए-बीएससी-बीकॉम में जहां सरकारी कॉलेजों में 37 हजार सीटें हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में एक लाख से अधिक सीटें हैं। सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में सबसे कम रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। ऐसे में पिछली बार की तरह इस बार भी सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में सीटें खाली रह सकती हैं।
विज्ञापन

अब तक रजिस्ट्रेशन की बात करें तो बीए में सबसे ज्यादा 22 हजार से अधिक आवेदन किए गए हैं। बीकॉम में आठ हजार के करीब आवेदन हुए हैं। बीएससी में आठ हजार और बीएससी एग्रीकल्चर में 23 सौ के करीब रजिस्ट्रेशन हुए हैं। कैंपस में पहली बार शुरू हुए बीए कोर्स में सिर्फ 196 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। कैंपस में बीएससी के लिए 272 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। सेल्फ फाइनेंस कोर्सों की बात करें तो बीबीए, बीसीए, बीए-बीएड, बीएलएड, बीएफए, बीजेएमसी, बीएमएलटी, बीपीटी, बीएससी ओप्टोमेट्री, बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन, बीएससी ज्वेलरी डिजाइन, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीवॉक, बीएससी होम साइंस में बहुत कम रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में अभी रजिस्ट्रेशन नहीं हुए हैं। इन दोनों कोर्सों के अलावा बाकी कोर्सों में सीटें बड़ी संख्या में खाली रह सकती हैं।
विज्ञापन

115 रुपये शुल्क से करें रजिस्ट्रेशन
एडमिशन के लिए www.ccsu.web.in पर 115 रुपये शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। छात्र-छात्राएं फार्म भरते समय तीन कॉलेजों का विकल्प भर सकते हैं। मेरिट के हिसाब से कॉलेज मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें