इंटर स्कूल डांस कांटेस्ट में 10 तक कराएं पंजीयन
मेरठ। 13 अगस्त को चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में होने वाले इंटर स्कूल ग्रुप डांस कांटेस्ट के लिए प्रतिभागी 10 अगस्त तक पंजीयन अवश्य करा लें। पंजीयन में स्कूल का नाम, प्रतिभागियों की संख्या व प्रस्तुति की जानकारी अवश्य दें। इंटर स्कूल ग्रुप डांस के लिए टीमों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। प्रतियोगिता विवि के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सुबह 9 बजे से होगी। प्रतियोगिता में सभी बोर्ड के स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। नृत्य की थीम देशभक्ति होनी चाहिए। प्रतियोगिता में हर समूह को प्रस्तुति के लिए 8 मिनट का समय दिया जाएगा। एक समूह में कम से कम 10 व अधिकतम 15 प्रतिभागी होने चाहिए। एक स्कूल से केवल एक एंट्री मान्य होगी। डांस प्रतियोगिता दो ग्रुपों में होगी। जूनियर ग्रुप में 5वीं से 8वीं कक्षा तथा सीनियर ग्रुप में 9वीं से 12वीं कक्षा के प्रतिभागी भाग लेंगे। विजेताओं को बतौर पुरस्कार नकद राशि दी जाएगी। सीनियर ग्रुप में 21 हजार, 11 हजार व 5100 रुपये तथा जूनियर वर्ग में 11 हजार, 5100 व 2100 रुपये का पुरस्कार होगा। पंजीकरण कराने के लिए फोन नंबर 9897551109 पर संपर्क करें।
दो दिन होंगे तीज क्वीन के ऑडिशन
-देशभक्ति और सावन थीम पर देनी होगी प्रस्तुति, जल्द कराएं पंजीयन
मेरठ।
तीज क्वीन प्रतियोगिता के लिए पंजीयन शुरू हो चुके हैं। फाइनल ऑडिशन 08 व 09 अगस्त को सम्राट पैलेस गढ़ रोड में दोपहर 2 बजे से होंगे। प्रतिभागियों को समय पर पहुंचना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में पंजीयन कराने वाली प्रतिभागियों की सुविधा को देखते हुए दो दिन ऑडिशन रखा गया है। यह फाइनल अॅाडिशन होगा। इसमें से ही विजेताओं का चयन किया जाएगा। 10 अगस्त को फिनाले के प्रतिभागियों के लिए डांसिंग कार्यशाला व ग्रूमिंग सेशन होगा। ऑडिशन में शॉर्ट लिस्ट प्रतिभागी 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे होने वाले फिनाले में भाग लेकर तीज क्वीन का खिताब जीतेंगी। ऑडिशन से लेकर फिनाले तक के सभी आयोजन गढ़ रोड स्थित होटल सम्राट हैवेंस होंगे। आयोजन में शहर के किसी भी वर्ग की महिलाएं व युवतियां भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता के लिए पंजीयन शुरू हो चुके हैं।
ये हैं प्रतियोगिता के नियम
- प्रतियोगिता में 25 से लेकर 55 वर्ष तक की महिलाएं भाग ले सकेंगी।
- पहले पंजीयन कराना अनिवार्य होगा, पंजीयन निशुल्क है।
- प्रतियोगिता की थीम देशभक्ति, धार्मिक, लोकगीत एवं लोक संगीत है।
- प्रतियोगिता में तीन राउंड पहला कैटवॉक, दूसरा प्रस्तुति (नृत्य, गायन, मिमिक्री कोई भी प्रस्तुति) व तीसरा साक्षात्कार राउंड होगा।
- प्रस्तुति के लिए दो से तीन मिनट का टाइम हर प्रतिभागी को मिलेगा। अपनी सीडी, पेनड्राइव में गाना लेकर आना होगा।
- तीज क्वीन प्रतियोगिता के पंजीकरण के लिए 9897551109, 8218337007 पर संपर्क करें।