फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में हत्या का खुलासा: पत्नी से संबंध के विरोध में हुआ था अशोक का मर्डर, दोनों पत्नियों ने किया ये दावा

Mon, 17 Oct 2022 08:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Crime News: पुलिस ने अशोक की हत्या का खुलासा कर दिया है। अशोक की हत्या के बाद दोनों पत्नियां ये दावा कर रही हैं।
विज्ञापन
मृतक अशोक का फाइल फोटो व महिला प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Meerut Crime News: दिल्ली बिजली निगम में सफाई कर्मचारी अशोक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। रविंद्र से पूछताछ में सामने आया कि रविंद्र की पत्नी प्रवेश से अशोक के संबंध थे। वह इसका विरोध करता था। रविंद्र ने करवाचौथ पर अशोक को फोन कर पत्नी से बातचीत कराने के लिए कहा। अशोक ने बात नहीं कराई तो उसकी नाबालिग बेटी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसके बाद ही रविंद्र ने हत्या का इरादा कर लिया था। शनिवार को मौका मिलते ही अशोक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि अभी और तथ्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


शनिवार को हुई वारदात के बाद अशोक के बेटे सनी ने रविंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी शादीशुदा अशोक करीब तीन वर्ष पूर्व दिल्ली के ही कल्याणपुरी निवासी विवाहित प्रेमिका प्रवेश को लेकर हस्तिनापुर आया था। अशोक की पहली पत्नी कोमल एक बेटे और बेटी के साथ उसकी मां के साथ दिल्ली में रह रही थी। कोमल ने रविवार को थाने पर बताया कि उन्होंने हस्तिनापुर की आरके कॉलोनी में एक प्लॉट खरीदा था। वहां मकान का निर्माण कराया था, यहां अशोक प्रवेश को लेकर रहने लगा। इसका कई बार विरोध किया पर वह नहीं माना। रविंद्र भी इसका विरोध कर रहा था।

हत्यारोपी रविंद्र ने बताया कि अशोक उसकी पत्नी प्रवेश को जबरन बहलाकर साथ लाया था। उसने कई बार विरोध किया, मगर वह नहीं माना। वह बार-बार उसे वापस करने की भी मांग कर रहा था। करवाचौथ के दिन उसने फोन किया था कि वह उसकी पत्नी को वापस लौटा दे, मगर अशोक ने रविंद्र की बेटी के बारे में अपशब्द कहे। इसे वह सहन नहीं कर पाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत

विज्ञापन

रविंद्र ने बताया कि अशोक की हत्या के इरादे से वह तीन दिन पूर्व ही हस्तिनापुर आ गया और उसे मारने को मौका ढूंढता रहा। इसके बाद मौका मिलते ही चाकू से वार कर मार डाला। वह प्रवेश को अपने साथ ले जाने की जिद करता रहा, लेकिन प्रवेश नहीं मानी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस हत्यारोपी से चाकू बरामद करने की कोशिश में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा

दोनों महिलाओं ने किया पत्नी होने का दावा
अशोक की मौत के बाद लाभ को पाने के लिए उसकी पहली पत्नी कोमल दो बच्चों के साथ हस्तिनापुर थाने पहुंची। उसने अशोक की पत्नी होने का दावा किया, वहीं कोर्ट मैरिज का दावा करने वाली प्रवेश ने भी खुद को अशोक की पत्नी होने का दावा किया। उसने कहा कि पिछले 12 साल से उसका प्रेम संबंध है। उसके लिए वह अपने बच्चों और घर को छोड़कर हस्तिनापुर उसके साथ आई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें