वहीं, इंद्रानगर निवासी यशपाल के साथ भी ऐसा ही हुआ। उनका नाम ऐसे राशन कार्ड में शामिल मिला, जिसमें 18 सदस्य शामिल हैं और इसमें बिहार के लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा साबुन गोदाम निवासी चंद्रभान, सुनीता सहित अन्य लोग भी ऐसी स्थिति से हैरान हैं।
कई कार्ड निरस्त हुए, आगे भी कराएंगे
फर्जी राशन कार्ड के कई मामले सामने आ चुके हैं। डीलरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। कुछ नए मामले भी सामने आ रहे हैं। इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी और राशन कार्ड निरस्त होंगे। - राघवेंद्र सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी
2 से 10 जून होगा राशन वितरण
जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मई और जून माह का निशुल्क राशन 2 से 10 जून तक वितरित होगा। अंत्योदय राशनकार्ड धारक को 20 किलो प्रतिकार्ड गेहूं और 15 किलो प्रति कार्ड चावल निशुल्क दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारक को 3 किलो प्रति यूनिट गेहूं और 2 किलो प्रति यूनिट चावल दिया जाएगा। वितरण दिवस में उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न वितरण का कार्य समय सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा।