फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल: दिल्ली से मेरठ के बीच 41 किमी में पिलर तैयार, दुहाई से साहिबाबाद तक 17 किमी में अगले साल चलेगी ट्रेन

Sat, 04 Jun 2022 12:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पहली रैपिड ट्रेन गुजरात के सावली से ट्रेलरों में लादकर लाई जा रही है। यह सात दिन में दुहाई डिपो पहुंच जाएगी। जुलाई में इसका ट्रायल संभावित है।
विज्ञापन
रैपिड रेल निर्माण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के 50 फीसदी पिलर तैयार हो गए हैं। करीब 41 किलोमीटर की दूरी में 1700 पिलर का काम पूरा हो चुका है। इस 82 किमी लंबे कॉरिडोर में कुल 2800 पिलर बनाए जाने हैं। दुहाई से साहिबाबाद के बीच 17 किमी दूरी में 2023 में ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा गया है। दुहाई से साहिबाबाद के बीच प्राथमिकता वाले खंड में 95 फीसदी से अधिक काम हो चुका है।

विज्ञापन


रैपिड ट्रेन 2025 में मेरठ से दिल्ली का सफर सिर्फ 55 मिनट में तय कराएगी। पहली रैपिड ट्रेन गुजरात के सावली से ट्रेलरों में लादकर लाई जा रही है। यह सात दिन में दुहाई डिपो पहुंच जाएगी। जुलाई में इसका ट्रायल संभावित है। दूसरी तरफ 25 किमी दूरी में पिलर आपस में जोड़ दिए गए हैं। रैपिड रेल कॉरिडोर का 70 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड है।

इस प्रोजेक्ट के लिए अब तक अलग-अलग स्थानों पर 24 लॉन्चिंग गेलेंट्री (तारिणी) लगाई जा चुकी है। तारिणी की मदद से ही दो पिलर के ऊपर क्रंकीट और लोहे के सरियों से बने सेग्मेंट स्थापित किए जाते हैं। कॉरिडोर पर स्टेशनों का निर्माण कार्य भी तेजी से हो रहा है। वहीं, कुछ स्टेशनों का काम प्लेटफॉर्म लेवल तक पहुंच चुका है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महायोजना-2031: मेरठ बनेगा नया औद्योगिक हब, 305 गांवों में होगा विस्तार, आप भी दे सकते हैं सुझाव

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में है 68 किमी ट्रैक
82 किमी लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर में से 68 किमी हिस्सा उत्तर प्रदेश में आता है। शेष 14 किमी हिस्सा दिल्ली में है। इस कॉरिडोर का 17 किलोमीटर का भाग साहिबाबाद से दुहाई के बीच है। इसमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई स्टेशन और दुहाई डिपो है।

ट्रेनों के डिपो से बाहर निकलने का जल्द रास्ता होगा साफ
ट्रायल रन को देखते हुए ही बिजली के महत्वपूर्ण सब-स्टेशन का काम पूरा किया जा चुका है। दूसरी ओर दुहाई स्टेशन को दुहाई डिपो से जोड़ने केलिए एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। एलिवेटेड ट्रैक के इस हिस्से का निर्माण कार्य पूरा होते ही रैपिड रेल के डिपो से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो जाएगा। 

जून के तीसरे सप्ताह तक पहुंचेगा छह कोच का पहला ट्रेन सेट 
अधिकारियों के मुताबिक, रैपिड का छह कोच का पहला ट्रेन सेट जून के तीसरे सप्ताह तक दुहाई डिपो में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें