फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़-फूंक कराने आई महिला से मौलवी ने किया बलात्कार, भेजा जेल

Fri, 16 Feb 2018 02:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन

सहारनपुर के देवबंद में झाड़फूंक कराने आई महिला के साथ गैंगरेप किए जाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दूसरे आरोपी के बारे में जानकारी की जा रही है। 

विज्ञापन


बड़गांव थानाक्षेत्र निवासी एक गर्भवती महिला झाड़फूंक कराने के लिए रविवार को अपनी सास के साथ नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी मौलवी जहीरुद्दीन के पास आई थी। आरोप है कि मौलवी ने सास को दुकान के बाहर बिठा दिया और महिला को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद मौलवी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उससे गैंगरेप किया था। रविवार की रात पुलिस ने महिला की तहरीर पर जहीरुद्दीन और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोमवार को पुलिस ने जहीरुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दूसरे आरोपी के बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। 

बीए के छात्र का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार, तहरीर दी 
इस्लामिया डिग्री कालेज में साथी से मिलने गए बीए के छात्र से बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


पढ़ें : दिल्ली पुलिस के सिपाही ने दोस्तों से लुटवाई पत्नी की इज्जत, वीडियो वायरल
विज्ञापन


मोहल्ला मटकोटा निवासी मौ. अमन बीए का छात्र है। सोमवार को वह इस्लामिया डिग्री कालेज में अपने एक दोस्त से मिलने के लिए गया था। कुछ देर बाद वह मोबाइल पर बात करता हुआ लौट रहा था।तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने अचानक उसके हाथों से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। अमन के मुताबिक उसने दौड़कर उनका पीछा भी किया। लेकिन वह हाथ नहीं आए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें