फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किठौर थाना क्षेत्र के गांव में घर में सो रही विधवा से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर थाना क्षेत्र के गांव में घर में सो रही विधवा से दुष्कर्म
विज्ञापन

किठौर। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही विधवा महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।
महिला रविवार रात दो बजे थाने पहुंची। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार रात अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। छत के रास्ते गांव निवासी अयूब उसके घर में घुस आया। उसने विधवा महिला को काबू करके उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। महिला ने डायल 112 पर सूचना दी और रात में ही थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किठौर थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें