आरोप है कि इस प्रकरण को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। रात करीब 9:30 बजे सवर्ण समाज के लोगों ने आरोपी के घर हमला बोल दिया। तोड़फोड़ कर पथराव कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने- सामने आ गए। मारपीट के साथ पथराव हो गया। गांव में रविदास मंदिर के पास भीड़ ने नारेबाजी कर दी। बखेड़े की सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, एसडीएम सरधना अमित कुमार, तहसीलदार अश्विनी कुमार, सीओ संतोष सिंह, इंस्पेक्टर सरधना दिलीप सिंह फोर्स के साथ पहुंचे।
पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए आरएएफ भी बुला ली गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर सरधना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रोहित के खिलाफ गंभीर धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस अफसरों को घेरा
इस मामले को लेकर सरधना में तनाव की स्थिति बनी है। एसपी देहात राजेश कुमार किसी तरह मामले को संभालने में लगे थे। वहीं सवर्णों ने पुलिस अफसरों को घेर लिया। पीड़ित पक्ष के लोग आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग पर डटे थे। पुलिस ने गांव में फोर्स तैनात कर दी है।
कड़ी कार्रवाई की जा रही
आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स लगा दी गई है।
-राजेश कुमार, एसपी देहात
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/