फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो युवकों ने घेर में बुलाकर बालिका से किया गैंगरेप, गिरफ्तार कर भेजा जेल

Thu, 09 Aug 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहटा थाना क्षेत्र के गांव में कक्षा सात की छात्रा को घेर में बुलाकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बालिका की डाक्टरी कराई तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।  
विज्ञापन

जानिए पुलिस ने कैसे दंरिदों को किया गिरफ्तार :-

 

आरोपी की बहन के साथ पढ़ती है पीड़ित छात्रा

गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका आरोपी की बहन के साथ एक ही स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। मंगलवार दोपहर बालिका का पिता कहीं गया हुआ था। वह घर घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान पास में रहने वाला युवक अनस पुत्र सलीम उसके घर पहुंचा। उसने बालिका से कहा कि उसको बहन ने बुलाया है। बालिका उसके साथ चली गई। वह अनस के घर के पास पहुंची तो उसने कहा कि बहन घेर में है। अनस बालिका को घेर में ले गया। घेर में पहले से अनस का दोस्त अफरीदी बैठा था। दोनों बालिका को जबरन एक कमरे में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 

परिजनों ने दी नामजद तहरीर
बालिका की हालत खराब होने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने कहा कि यदि उसके पिता ने कोई कानूनी  कार्रवाई की तो उसे भी मार देंगे। डरी-सहमी पीड़िता घर जाकर एक कमरे में लेट गई। उसकी हालत बिगड़ने पर मां ने पूछताछ की। इस पर बालिका ने अपने साथ हुई अनहोनी से मां को अवगत कराया। देर शाम पिता के घर लौटने पर उन्हें भी घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थाना पुलिस ने रात में ही आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन वह फरार मिले। 
 
विज्ञापन

डासना में मिली लोकेशन

पुलिस को दोनों के मोबाइल की लोकेशन डासना गाजियाबाद में मिली। रात में पुलिस ने दोनों को डासना से धर दबोचा। सुबह बालिका को डाक्टरी परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। डाक्टरों ने बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसकी डाक्टरी के लिए सीएचसी रोहटा भेजा। 

ग्रामीणों ने जमकर पीटा
दुष्कर्म के आरोपियों के रोहटा सीएचसी में होने पर दर्जनों ग्रामीण वहां जमा हो गए। उन्होंने आरोपी युवकों को ग्रामीणों के हवाले करने की मांग की। आरोपियों की डाक्टरी कराने के बाद पुलिस आटो से जब उन्हें मेरठ कोर्ट ले जाने लगी तो कई ग्रामीण आरोपी युवकों पर टूट पडे़। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों को पीट दिया। गांव के बुजुर्ग लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपियों को छुड़ाया। 

थाना प्रभारी सुभाष अत्री के अनुसार बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों का डीएनए कराने के लिए डाक्टरों ने सैंपल भी लिया है। उसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें