फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2022: रोजा सिर्फ भूखे रहना नहीं, मोहब्बत का पैगाम देता है रोजा, गरीबों से हमदर्दी जरूरी

Sun, 03 Apr 2022 03:27 PM IST
Dimple Sirohi शाह आलम, संवाद न्यूज, मेरठ देहात

सार

इस पाक महीने को तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा रहमतों का है। खुदा की तरफ से रहमत बरसती है। भीषण गर्मी और जिस्म को झुलसा देने वाली धूप के बावजूद रोजेदार अपनी इबादत में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन
घंटाघर के बाजार में खरीददारी करते मुस्लिम लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माह-ए-रमजान रहमत व बरकत की बारिश का ऐसा महीना है जिसमें हर तरफ इबादत का सिलसिला चलता है। रमजानुल मुबारक का महीना मुसलमानों के लिए सबसे अफजल महीना माना गया है। यह महीना भाईचारे और इंसानियत का पैगाम भी देता है। रोजा सिर्फ दिन भर भूखा रहने का नाम नहीं, बल्कि रोजा इंसान को इंसान से प्यार करना सिखाता है। रोजा गरीब भाइयों से मुहब्बत करने का जज्बा पैदा करता है।
विज्ञापन

 
इस पाक महीने को तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा रहमतों का है। खुदा की तरफ से रहमत बरसती है। भीषण गर्मी और जिस्म को झुलसा देने वाली धूप के बावजूद रोजेदार अपनी इबादत में जुटे रहते हैं। उनकी इबादत के सामने मौसम की तल्खियां भी कोई असर नहीं डाल पाती हैं।

यह भी पढ़ें: Ramadan 2022: 14 घंटे का होगा पहला रोजा, कैसे बरतें एहतियात, सेहत का भी रखना होगा ध्यान
विज्ञापन


सरधना से शहर काजी मुफ्ती शाकिर कासमी ने बताया कि रोजा सब्र का नाम है। हमें रमजान के पाक महीने में एक-दूसरे के साथ मुहब्बत का पैगाम देकर इंसानियत मजबूत करनी चाहिए। गरीबों को खाना खिलाकर हम दुआएं हासिल करें। 
विज्ञापन


जामिया दारूसलाम के मोहतमिम मौलाना यूसुफ कासमी ने हदीस के हवाले से बताया कि रहमत और बरकत के नजरिए से रमजान के महीने को तीन हिस्सों (अशरों) में बांटा गया है। महीने के पहले 10 दिनों में अल्लाह अपने रोजेदार बंदों पर रहमतों की बारिश करता है। दूसरे अशरे में अल्लाह रोजेदारों के गुनाह माफ करता है और तीसरा अशरा दोजख की आग से निजात पाने की इबादत का जरिया बताया गया है। खुदा का हुक्म है कि रोजेदार अपनी हैसियत के अनुसार इस महीने में गरीब लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें। रोजा सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं है, बल्कि गरीबों से हमदर्दी का नाम है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें