फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- 22 जनवरी को शहर में नहीं खुलेगी एक भी दुकान, सभी मनाएं दीवाली

Wed, 17 Jan 2024 04:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Ram Mandir : मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को मेरठ में एक भी दुकान नहीं खुलेगी। उस दिन सभी लोग दीवाली मनाएंगे।
विज्ञापन
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व मेरठ के प्रभारी धर्मपाल सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन मेरठ में एक भी दुकान नहीं खुलेगी। सभी लोग इस दिन को दीवाली के रूप में मनाने का काम करेंगे। पूरा देश राममय हो गया है।

विज्ञापन


धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में हिंदू ही नहीं बल्कि मुसलमान भी आगे बढ़कर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में प्रत्येक व्यक्ति के दिल में राम बसे हैं। मुसलमान भी अयोध्या के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

उन्होंने शहर की सभी दुकानें बंद करने के लिए जिला अधिकारी दीपक मीणा और एसपी को निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र के प्रभारी को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए कि किसी भी कीमत पर आदेश की अवहेलना नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण
विज्ञापन

उधर, विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम वाले दिन बिजली आपूर्ति किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा नगर निगम को स्पष्ट निर्देश करते हुए कहा कि उस दिन शहर के प्रत्येक मार्ग व धार्मिक स्थल पर साफ सफाई के साथ-साथ रंगोली सजाई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें