फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir Ayodhya: जन जागरण रथ यात्रा का सातवें दिन हुआ भव्य स्वागत, हर तरफ गूंजते रहे जय श्रीराम के जयकारे

Sat, 20 Jan 2024 07:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Ram Mandir : जन जागरण यात्रा का शनिवार को सातवें दिनभव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हर तरफ जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
जन जागरण यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन भक्तों द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मेरठ में विगत 14 जनवरी से जन जागरण यात्रा अनवरत चल रही है। शनिवार को प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा जन जागरण यात्रा का सातवें दिन भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन


बताया गया कि जनजागरण यात्रा साकेत मंदिर मेरठ से प्रारंभ हुई। इस दौरान निवर्तमान राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला, अजय भारद्वाज भराला, धर्मवीर कपिल, कथावाचक आचार्य माधुर जी महाराज उपस्थित रहे।

जन जागरण यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
भगवान परशुराम कथा वाचक राजपुरोहित माधुरी जी महाराज ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर पूरे विश्व में घर-घर राम विराजे। इस निम्मित जन जागरण रथ यात्रा का पवित्र अभियान चल रहा है।

जन जागरण यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
पंडित सुनील भराला ने बताया कि रविवार को प्रातः 10 बजे भगवान परशुराम मंदिर, गढ़ रोड गांधी आश्रम जनपद मेरठ में पूजन किया जाएगा। जिसके उपरांत यात्रा मेरठ दक्षिण विधानसभा, हापुड़ विधानसभा व किठौर विधानसभा में परिक्रमा करेगी और लोगों को भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रित करेगी। इसके साथ ही दीपकों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जन जागरण यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर मुख्य रूप से धर्मपाल शर्मा, सुमन उपाध्याय, राजेश्वर डे, डॉक्टर संजीव डोगरा, सचिन कौशिक, बाबूराम शर्मा, डॉक्टर राजीव भारद्वाज, उमेश कौशिक, सुभाष गौड़, शिवकुमार शर्मा, हरिओम जाटव, प्रदीप चौधरी, आमिर अली, कृष्ण शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें