अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बिजनौर जनपद में सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से श्री राम शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
लाल मग्घूशरण सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की ओर से अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री राम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार के नेतृत्व में निकाली गई श्री राम शोभायात्रा का व्यवस्थापक आनंत अग्रवाल, प्रदीप डेजी और दिनेश चंद्र गुप्ता ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने बैंड धुन के साथ वातावरण को श्रीराममय बना दिया।
श्री राम की भूमिका में पूनम, लक्ष्मण की भूमिका में खुशी, सीता की भूमिका में वैष्णवी और हनुमान की भूमिका में कार्तिक शोभायात्रा में शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों रेलवे स्टेशन चौराहा,कृष्ण टॉकीज, माल गोदाम तिराहा होती हुई श्रीराम शोभायात्रा स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई।