चुनाव में भाजपा को सजा दो: एसकेएम
संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये मेरठ से मिशन यूपी का आगाज करने की घोषणा की। मोर्चा नेता हन्नान मोल्ला और योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने एमएसपी पर कमेटी गठित करने, शहीद किसानों के परिजनों को मुआवजा नहीं देने, 48 हजार किसानों के मुकदमे वापस नहीं लेने और गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने के वादे को पूरा नहीं किया।
यह भी पढ़ें: चुनावी लंच : मुजफ्फरनगर के सिसौली पहुंचे चौधरी जयंत सिंह, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के साथ खाए दाल-चावल
इसलिए मोर्चा भाजपा को चुनाव में सजा देने की जनता से अपील करने पूरे प्रदेश में जायेगा। बताया कि हरियाणा से भी सैकड़ो लोग पहुंच गए है जो गांवों में जाकर लोगों को हैंडबिल बांटेंगे। भाजपा को हटाने के लिए किस पार्टी को वोट देने के सवाल पर कहा कि ये काम हमारा नहीं है। जनता जानती है उसे किस पार्टी को वोट देनी है। मोर्चा नेताओ ने कहा कि भाजपा अहंकारी पार्टी है। इसे सिर्फ वोट की चोट पसंद है। जब तक इसे वोट की चोट नहीं लगेगी तब तक ये ठीक नहीं होगी।
ये बलि लेने वाले पुजारी है: टिकैत
राकेश टिकैत ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ये वेशभूषा से तो पुजारी लगते हैं लेकिन ये पूजा पाठ वाले नहीं बल्कि बलि लेने वाले पुजारी है। इन्होंने 700 से ज्यादा किसानों की बलि ली है।