फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब उड़ीं पतंगें : डीजे की धुनों पर जमकर हुआ डांस, मौज-मस्ती के साथ मनाया बसंत पंचमी का त्योहार

Sun, 06 Feb 2022 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
kites - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वसंत कि सुबह भोर होते ही घरों की छतों पर डीजे पर हॉलीवुड, बॉलीवुड गीत बजाए जा रहे थे। एक दूसरे की पतंग को काटने के बाद हर तरफ  " आई बो वो काटा " के स्वर गूंज रहे थे। मंदिर और देव स्थानों पर माँ सरस्वती पूजन हुआ। शैक्षणिक संस्थानों के साथ सामाजिक संगठनों ने ज्ञान की देवी मां शारदा की पूजा अर्चना कर वसंत पंचमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया। घर मंदिर हर तरफ पीले रंग की अभाव बिखरी हुई दिखाई दी देव विग्रह को भी पीले रंग के फूलों से सजाया गया। वसंत पंचमी पर बच्चों से लेकर बड़ो ने भी पतंगबाजी का आनंद लिया। ब्रह्मपुरी, पंजाबीपुरा, पुरानी तहसील, सदर, लालकुर्ती सहित शास्त्रीनगर और जागृति विहार हर तरफ रंग बिरंगीY पतंग उड़ रहीं थीं। इस काली और पीली पतंगे सर्वाधिक उड़ाई गई हालांकि सुबह से शाम तक हवा का रुख बार-बार बदलता रहा। शनिवार शाम तक सदर, खैरनगर और गोला कुआं क्षेत्र में पतंगों की खरीदारी की गई।
विज्ञापन


 महिला संगठन ने की देवी मां की आराधना
बसंत पंचमी और देवी मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस पर सूरजकुंड रोड स्थित अति प्राचीन सरस्वती मंदिर पर वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ द्वारा परंपरागत विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया। इस अवसर पर मीठे केसरिया चावल, फल और मिष्ठान का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को 10 फरवरी को होने वाले मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सोनल बिश्नोई, महामंत्री अनीता गुप्ता , उनके सभी पदाधिकारी सारिका बिश्नोई खुशी वार्ष्णेय, प्रिया गुप्ता राधा सिंघल ,ममता मित्तल ,नीतू गुप्ता ,प्रभा विश्नोई ,सुषमा सिंघल मंजू गुप्ता,सपना बंसल, इति गोयल, हेमलता आरती रही।

 

बसंत क्वीन बनी पिंकी गेरा
योगांजलि क्लब की अध्यक्षा श्रीमती ममता श्रीवास्तव द्वारा वसंतोत्सव सदर में धूमधाम से मनाया गया। बसंत क्वीन पिंकी गेरा को चुना गया। मिस कलरफुल पतंग मीना खन्ना को चुना गया। महिला और पुरुष वर्ग में पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तिरंगा पतंग को ही जोश से उड़ाया गया। रितु सिंघल, अशोक , मिंटू , मनोज , संगीता, ऐशु आदि मौजूद रहे।

महिलाओं लो किया जागरूक
ग्रामीण भारत की महिलाओं को स्वाभिलंभी बनाने की राह पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वाभिलम्भी बनाने हेतु केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कार्य किया जा रहा है।  वूमेन टेलरिंग एवं फैशन डिजाइनिंग के 30   दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।  

मां सरस्वती को किया नमन
दीनबंधु जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर अपने जयदेवी नगर स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमीत ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की गई। कार्यक्रम में पुनीत रस्तोगी, वीरेन्द्र कुमार, अनुज माहेश्वरी, अरविंद अग्रवाल रहे।

दुर्गा बाड़ी में हुआ मां सरस्वती पूजन
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बंगाली दुर्गा बाड़ी सोसायटी सदर बाजार मेरठ में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने निर्जला उपवास कर मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पण कर प्रसाद ग्रहण किया। बंगाली दुर्गा बड़ी समिति के सचिव अभय मुखर्जी ने बताया कि दशकों से इसी भांति दशकों से बंगाली दुर्गा बड़ी समिति सरस्वती पूजा का आयोजन करती आ रही है। इस दिन 3 वर्ष आयु तक के बच्चों को शिक्षा आरंभ करने हेतु विशेष पूजा कराई जाती है। इसमें बच्चे अपने हाथ में पेंसिल और किताब पकड़ कर प्रथम अक्षर लिखना आरंभ करते हैं। डॉ. सुब्रतो सेन और अजय मुखर्जी द्वारा सभी बच्चों को प्रोत्साहन सर्टिफिकेट और पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती को लगाए गए भोग खिचड़ी खीर और विभिन्न व्यंजनों को ग्रहण किया। पूजा के अंत में सभी श्रद्धालुओं द्वारा हवन कुंड में आहुति प्रदान कर होम किया गया।

पतंग के सहारे दिया मतदान का संदेश
मेरा शहर मेरी पहल, क्लॉथ बैंक तथा जिला प्रशासन मेरठ द्वारा कैलाश प्रकाश स्टेडियम में "मतदाता जागरूकता पतंग महोत्सव" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजी पुलिस मेरठ जोन श्री राजीव सभरवाल जी, आयुक्त मेरठ मंडल श्री सुरेंद्र सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी के बालाजी, अपर आयुक्त वी चैत्रा, अपर आयुक्त मेधा रूपम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा बैंड की धुन पर अतिथियों का स्वागत कर किया गया। इस अवसर पर एसएसडी इंटर कॉलेज सदर के छात्रों ने सरस्वती वंदना व मतदान के प्रति गीत के माध्यम से प्रस्तुति दी। एडीजी राजीव सभरवाल जी ने कहा कि मतदान देश ,समाज और परिवार के प्रति हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम में एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, राम ऋषि सिंघल, अमित अग्रवाल, विपुल सिंघल, डीआईओएस श्री बृजेश चौधरी, लक्ष्मी शर्मा, अमित नागर, रमन त्यागी ,मनीष शारदा ,ठाकुर प्रीतिश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

हवन किया माँ सरस्वती को नमन
सरस्वती लोक में बसंत पंचमी पर्व पर पूजन हवन व भण्डारे का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान राजीव मित्तल टोनी रहे। विधि विधान से पूजन किया गया। मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश अग्रवाल, दीपक वर्मा, हर्षित गोयल, प्रवीण अग्रवाल ने आरती की। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। प्रसाद वितरण उमाशंकर पाल, अखिलेश त्यागी, सचिन मित्तल, आशुतोष सिंघल आदि ने किया।

वसंत पर हुई ठाकुर जी की प्राण प्रतिष्ठा
प्रभातनगर में बसंत पंचमी के पर्व पर ठाकुर जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई। सर्वेशराय मंदिर में पंचकुंडी हवन यज्ञ किया गया। यजमानों ने इस अवसर पर दूध, दही सहित कई सामग्रियों से ठाकुर जी का अभिषेक किया। किर्तन, महाआरती व महाप्रसादी में पंडित प्रभु नारायण शास्त्री,  निर्मला बंसल,  सविता सिंह, सुषमा अग्रवाल, पुष्पा त्यागी, उषा सिंह, सरला शर्मा पार्थ रहे।

बच्चों के साथ किया सरस्वती पूजन
समैरीटन्स ऑल अराउंड द्वारा वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर दिल्ली रोड स्थित गोपाल गौशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । गौशाला में रह रहे बच्चो के साथ मिलकर सभी सदस्यो ने सरस्वती पूजन किया। अध्यक्ष अमन अग्रवाल ने बताया कि बसंत पंचमी मां सरस्वती के जन्मदिवस के रूप मे भी मनाया जाता है। इस अवसर पर बच्चो को पतंगे, डोर एवं मिठाईयां बांटी गई। कार्यक्रम में अमन अग्रवाल, प्रीति कौशिक इशिका नंदिनी, रोहित ठाकुर, अनुज गुप्ता, दानिश, संस्कार आदि रहे।

वसंत पंचमी पर हुई वेदों की पूजा
बाबा झाखण्डी महादेव शिव मंदिर में वसंत पंचमी देवी माँ सरस्वती की उत्पत्ति दिवस के रूप में मनाया गया। मंदिर के अध्यक्ष डॉ सुबोध गर्ग ने भजन एवं गीत गाकर अपनी खुशी का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर चारो वेदों का पूजन कर माँ शारदे की आराधना वैदिक रीति से की गई। इस अवसर महामंत्री अनिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, अनूप सिंघल,अनंत सिंघल,अरुण कुमार,दिनेश गुप्ता,निष्ठा गुप्ता,प गोपाल शास्त्री, विकास कुमार,देव शर्मा, नीत, प्रमोद, सतेंदर, वात्सला सिंगल, अभिनय, विकास रहे।

हिन्दू महासभा कार्यालय पर हुआ हवन
बसंत पंचमी के महापर्व पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय पर हवन का आयोजन किया गया। पावन अवसर पर अशोक शर्मा ने आहुति दी। भरत राजपूत ने प्रसाद वितरण किया। अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि वसंत पंचमी पर देवी मां सरस्वती की आराधना की जाती है। ज्ञान की देवी को कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें